

सावधि जमा
सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉज़िट) विभिन्न अवधियों के लिये लागू की गई है, जिनका चुनाव सदस्य अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते है। आपकी बचत को लघु अवधि में निवेश के लिए अल्पावधि सावधि जमा योजनाएं लागू की गई है, जो कि 3, 6 और 9 माह हेतु उपलब्ध है। सावधि जमा पर अवधि अनुसार आकर्षक ब्याज दरें उपलब्ध करवायी गई है। विभिन्न अवधियों के लिए सावधि जमा ब्याज दरें निम्नानुसार हैः-
अल्पावधि सावधि जमा योजन
अवधि | ब्याज दर (वार्षिक) (रु. 15 लाख से कम की जमाओं पर) |
ब्याज दर (वार्षिक) (रु. 15 लाख व अधिक किन्तु 50 लाख से कम की जमाओं पर) |
ब्याज दर (वार्षिक) (रु.50 लाख व अधिक किन्तु रु. 1 करोड़ से कम की जमाओं पर) |
ब्याज दर (वार्षिक) (रु. 1 करोड़ व अधिक की जमाओं पर) |
3 माह | 7.00% | 7.25% | 7.50% | 7.75% |
6 माह | 8.00% | 8.25% | 8.50% | 8.75% |
9 माह | 9.00% | 9.25% | 9.50% | 9.75% |
सावधि जमा योजना
एक मुश्त निवेश राशि | अवधि एवं ब्याज दर | ||||
1 व 2 वर्ष | 3 व 4 वर्ष | 5 व 6 वर्ष | 7 व 8 वर्ष | 9 व 10 वर्ष | |
रु. 5 लाख तक न्यूनतम रु. 1,000 एवं आगे रु. 1,000 के गुणांक म |
10.00% | 11.00% | 12.00% | 13.00% | 14.00% |
रु. 5 लाख से अधिक रु. 15 लाख तक न्यूनतम रु. 5,01,000 एवं आगे रु. 1,000 के गुणांक में |
10.25% | 11.25% | 12.25% | 13.25% | 14.25% |
रु. 15 लाख से अधिक रु. 25 लाख तक न्यूनतम रु. 15,01,000 एवं आगे रु. 1,000 के गुणांक में |
10.50% | 11.50% | 12.50% | 13.50% | 14.50% |
रु. 25 लाख से अधिक रु. 50 लाख तक न्यूनतम रु. 25,01,000 एवं आगे रु. 1.000 के गुणांक में |
10.75% | 11.75% | 12.75% | 13.75% | 14.75% |
रु.50 लाख से अधिक रु. 1 करोड़ तक न्यूनतम रु. 50,01,000 एवं आगे रु. 1,000 के गुणांक में |
11.00% | 12.00% | 13.00% | 14.00% | 15.00% |
रु. 1 करोड़ से अधिक न्यूनतम रु. 1,00,01,000 एवं आगे रु. 1,000 के गुणांक में |
11.50% | 12.50% | 13.50% | 14.50% | 15.50% |
ब्याज दरें जुलाई 01, 2018 से प्रभावी
सामान्य प्रश्नोत्तर
सावधि जमा की अवधि क्या है?
सावधि जमा 3, 6, 9 माह एवं 1 से 10 वर्ष तक की अवधि के लिये उपलब्ध है।
सावधि जमा के लिए न्यूनतम निवेश राशि क्या है?
सावधि जमा के लिए न्यूनतम निवेश राशि रु. 1000 है और उसके बाद, रु 1000 के गुणक में इस योजना में निवेश किया जा सकता है।
क्या सावधि जमा में समयावधि पूर्व भुगतान की सुविधा उपलब्ध है?
सदस्य निम्न नियम एवं शर्तों के अधीन समय पूर्व भुगतान प्राप्त कर सकतें है: –
- 3 से 12 महीने की योजना → समय पूर्व भुगतान सुविधा उपलब्ध नहीं
- 2 से 5 वर्ष की योजना → 18 माह तक समय पूर्व भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं । 18 माह पश्चात् समय पूर्व भुगतान लेने पर सोसाइटी के नियम और शर्तों के अनुसार ब्याज देय ।
- 6 से 10 वर्ष की योजना → 36 माह तक समय पूर्व भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं । 36 माह पश्चात् समय पूर्व भुगतान लेने पर सोसाइटी के नियम और शर्तों के अनुसार ब्याज देय ।
क्या सावधि जमा के विरूद्ध
हाँ! निम्न नियम एवं शर्तों के अधीन सावधि जमा के विरूद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध है:-
- (A) 3 से 9 माह की योजना: ऋण सुविधा उपलब्ध नहीं
- (B) 1 वर्ष से 4 वर्ष तक की योजना: जमा राशि का अधिकतम 60% तक।
- (C) 5 वर्ष से 10 वर्ष तक की योजना: 12 माह तक ऋण सुविधा उपलब्ध नहीं, 12 माह पश्चात जमा राशि का अधिकतम 60% तक।
सोसाइटी के नियमों और शर्तों के अनुसार ऋण पर ब्याज दर लागू।
सावधि जमाओं पर पायें आकर्षक ब्याज दरें
आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड आपके लिए विभिन्न निवेश योजनाएं लाती है जिसके माध्यम से आप प्रतिस्पर्धी ब्याज प्राप्त कर सकते हैं और अपने निवेश को कम समय में बढ़ा सकते हैं। हमारी सावधि जमा योजना में आप तुलनात्मक एफ.डी ब्याज दरों पर अपनी मूल्यवान बचत को निवेश कर सकते हैं। आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी आपको विभिन्न ब्याज दरों के साथ कम से कम 3 महीने तथा अधिकतम 10 वर्षों के लिए एफ.डी में निवेश करने की अनुमति देती है।
जहां तक सावधि जमा में जमा राशि का संबंध है, यह 1,000 रुपए की छोटी राशि हो सकती है। आगे आप इसमें 100 रुपए के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। छोटा निवेश करके आप निश्चित रूप से योजना अवधि के अंत में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही, हम आपको अल्पकालिक सावधि जमा ऑफर करते हैं जिसके अंतर्गत आप अपनी बचत को कम अवधि के लिए एफ.डी में निवेश कर सकते हैं। आप इस अल्पकालिक सावधि जमा में 3 महीने, 6 महीने या 9 महीने की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। आपके एफ.डी पर, आपको 7.00% से 9.75% तक की अत्यधिक लाभकारी एफ.डी दरें मिलती हैं। तो आज ही आदर्श क्रेडिट की सावधि जमा योजनाओं में निवेश करें और अपने निवेश पर प्रतिस्पर्धी रिटर्न प्राप्त करें।
अब हमने 15 लाख से अधिक की एकमुश्त निवेश के लिए हमारी सेवाओं का विस्तार किया है। आपको इस एकमुश्त निवेश योजना में 10% से 15.5% तक विशेष और उच्च ब्याज दरें मिलेंगी।
अस्वीकरण: सोसाइटी की समस्त योजनाएं और सेवाएं केवल मात्र आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के सदस्यों के लिए उपलब्ध है।